in

आतंकी जाकिर मूसा की धमकी, बोला गोपूजक मोदी और हिंदुओं से भारत को कराएंगे आजाद

आतंकवादी संगठन अंसार गजावत-उल-हिन्द (अल-कायदा की कश्मीर शाखा) के सरगना जाकिर मूसा ने भारत के खिलाफ फिर से जहर भरा आडियों संदेश जारी किया है। इसमें मूसा ने भारत को गाय पूजने वालों से प्रधानमंत्री मोदी और हिंदुओं से आजाद कराने की धमकी दी है।

मूसा ने उर्दू में दी गयी धमकी में कहा है, गाय को पूजने वाले नरेंद्र मोदी अपनी राजनीति और कूटनीति से चाहे जितनी ताकत जुटा लें वो हमें रोक नहीं पाएंगे। हम हिन्द पर इस्लाम का परचम लहराएंगे और हिंदू शासकों को जेल में बंधवाकर घसीटेंगे। मूसा ने दावा किया कि पाकिस्तान कश्मीर मसले पर हिंदुस्तान से मिल गया है। मूसा ने दावा किया कि उसे कश्मीर में जिहाद के लिए पाकिस्तान की मदद की जरूरत नहीं।

आतंकी मूसा ने ये संदेश अपने संगठन के यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया। मूसा ने भारत सरकार को जम्मू में रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने को लेकर भी धमकी दी है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे 40 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी। करीब छह हजार रोहिंग्या मुसलमान जम्मू में रहते हैं। इसके साथ ही मूसा ने ऑडियो में पाकिस्तानी सेना और सरकार पर भी कश्मीरी जिहादियों को धोखा देने का आरोप लगाया है। मूसा ने दावा किया कि पाकिस्तान अमेरिका की मदद के लिए  मुजाहिद्दीनों के खिलाफ युद्ध कर रहा है। मूसा ने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का प्रशिक्षण देने वाले कई कैंप बंद कर दिए हैं। मूसा का ये भी दावा है कि पाकिस्तान ने कश्मीर से जुड़े कई आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार चुका है और कुछ को जेल में बंद कर दिया है। जिसको लेकर मूसा आतंकी संगठन बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। बता दें कि जाकिर मूसा अल-कायदा में भर्ती होने से पहले आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सदस्य था। मूसा पहले भी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कई वीडियो शेयर कर चुका है।

Haze Removal Algorithm developed for Cartosat Images by ISRO August 31, 2017

अमेरिकी डॉलर में गिरावट दर्ज