SELF PUBLISHED

आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में दिया था ऐतिहासिक भाषण (11 सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1893…. शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1895….स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म।
1906….महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में जारी अहिंसा आंदोलन को पहली बार ‘सत्याग्रह Ó नाम दिया।
1911…. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म।
1919…. अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1939…. इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1941….अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1948….पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1951…. इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961…. विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
1965 ….भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।
1968 ….एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नीस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। इस हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
1971…. मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973…. चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट ।
2001…. अमेरिका के वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर हुए भयानक आतंकवादी हमले में 2752 लोगों की मौत।
2012…. सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादियों की मौत।

About the author

Youth Darpan

Youth Darpan is a fast-paced, real-time News Feed that brings to you the latest happenings and News from India and the world. At Youth Darpan users can publish your opinions, contribute to regional and national news and get updates on the latest happenings. Founder and CEO: Mr. Trilok Singh.