Culture Economy

वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1.87 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाई अयोध्या

जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और हेलीकाप्टर से की गई पुष्प वर्षा के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या आज एक लाख 71 हजार दीपक प्रज्जवलित कर गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हो गई। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भगवान राम के वन से वापसी के समय त्रेता युग के अनुभवों का अहसास कराने के लिए अयोध्या में दीपोत्सव और राम राज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया था। योगी के अनुसार अयोध्या नगर निगम(अयोध्या और फैजाबाद शहर) की आबादी एक लाख 71 हजार है इसीलिए इतने ही दीपक जलाने का निर्णय लिया गया था। दीपक जलवाने में छात्र-छात्राओं के साथ ही कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने सहयोग किया। दीपोत्सव की छटा देखते ही बन रही थी। लग रहा था कि सरयू नदी के तट पर त्रेता युग वापस आ गया है। मान्यताओं के अनुसार राम का जन्म त्रेता युग में ही हुआ था। वन से वापसी पर अयोध्यावासियों दीपक जलाकर खुशियां मनायी थीं।

उन्हीं खुशियों की याद ताजा करते हुए अयोध्या को अतीत में ले जाने का प्रयास किया गया। दीपोत्सव के पहले सरयू नदी की आरती की गई। राम का राज्याभिषेक किया गया। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक 11 झाकिंयां निकाली गई। त्रेता युग में राम की श्रीलंका से पुष्पक विमान से वापसी हुई थी। आज हवाई पट्टी पर राम, लक्ष्मण और सीता का मिलन भरत से कराया गया। हवाई पट्टी से ही हेलीकाप्टर को पुष्पक विमान बनाकर सरयू तट पर स्थित रामकथा पार्क लाया गया। हेलीकाप्टर से राज्याभिषेक समारोह और झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई।

About the author

Youth Darpan

Youth Darpan is a fast-paced, real-time News Feed that brings to you the latest happenings and News from India and the world. At Youth Darpan users can publish your opinions, contribute to regional and national news and get updates on the latest happenings.

Topics